मंगलवार 21 अप्रैल 2026 - 17:18
हम धमकी की छाया में बातचीत को स्वीकार नहीं करेंगे।क़ालिबाफ़

हौज़ा / ईरान की इस्लामिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर क़ालिबाफ़ ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वार्ता की मेज को आत्मसमर्पण की मेज में बदलना चाहता हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम धमकी की छाया में बातचीत को स्वीकार नहीं करेंगे।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , क़ालिबाफ़ ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक संदेश में लिखा:ट्रंप नाकेबंदी और युद्धविराम के उल्लंघन के माध्यम से अपनी कल्पना के अनुसार वार्ता की मेज को आत्मसमर्पण की मेज में बदलना चाहता हैं या फिर से युद्ध भड़काने को उचित ठहराना चाहता हैं।

संसद अध्यक्ष ने जोर देकर कहा,हम धमकी की छाया में बातचीत को स्वीकार नहीं करेंगे और पिछले दो हफ्तों में हम युद्ध के मैदान में नए पत्ते दिखाने के लिए तैयार हो चुके हैं।

ईरान और अमेरिका तथा इज़राइली शासन के बीच 8 अप्रैल को युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए कूटनीतिक उपायों को अवसर देने के उद्देश्य से दो सप्ताह का युद्धविराम लागू किया गया था।

तेहरान-वाशिंगटन के बीच वार्ता तीन दिन बाद, शनिवार (11 अप्रैल 2026) को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुई, जिसमें ईरानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर क़ालिबाफ़ ने किया और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने किया। यह वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हुई, लेकिन वार्ता जारी है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha